Health Sanitary Inspector
स्वास्थ्य निरीक्षक
Health and Sanitary Inspector
स्वास्थ्य निरीक्षक

हेल्थ एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर वे (Civil Servant) होते है जिनका मुख्य कार्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के तहत लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करना होता है। वे लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं की खोज करते है तथा उनके निदान के प्रयास करते है।
हेल्थ एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर का मुख्य कार्य
हेल्थ एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर का मुख कार्य लोगों को रोगों से बचाना है। इसके लिए वे जनता में जागरूकता लाते है तथा जनता को अपने स्वास्थ्य व स्वच्छता हेतु सजग करते है।
2005 के कार्यस्थल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य व कल्याण एक्ट Safety, Health and Welfare at Work Act 2005 के अनुसार यह निश्चित किया गया है कि स्वास्थ्यकर्मी का कार्य ना केवल जनता का रोगनिदान करना है, बल्कि जनता को ऐसी स्वास्थ्य शिक्षा देना है जिससे उनमे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजगता आये व वे रोगों से दूर रहें। इस एक्ट ने यह स्पष्ट किया है कि यदि देश में स्वास्थ्य स्तर ऊंचा करना है तो हेल्थ इंस्पेक्टर की भूमिका को बढ़ाना ही होगा। इस एक्ट में यह भी निश्चित किया गया कि "उपचार से अधिक आवश्यक है निदान" अर्थातृ ऐसी परस्थितियां निर्मित की जाए कि लोग रोगग्रस्त ही ना हो और ऐसी परस्थितियों का निर्माण हेल्थ इंस्पेक्टर के द्वारा किया जा सकता है।
2005 के एक्ट के अनुसार यह निर्धारित किया गया कि हेल्थ इंस्पेक्टर कार्यस्थलों पर लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के बारे में पूरी तरह मुस्तैद रहे तथा सुरक्षा नियमों को पूरी तैयारी के साथ लागू करें। सुरक्षा नियमों में कार्यस्थलों पर हेल्थ इंस्पेक्टर के द्वारा लोगों को कैसी सुरक्षा देनी है व कैसी जानकारी एकत्रित करनी है. इसका विवरण पूरी तरह स्पष्ट किया गया है। जैसे-किसी दुर्घटना की स्थिति में हेल्थ इंस्पेक्टर वो सभी जरुरी जानकारी एकत्रित करेगा जो दुर्घटना से सबंधित है, अर्थातृ दुर्घटना का कारण क्या है, किस-किस के बीच में दुर्घटना हुई, दुर्घटना में जन-हानि की स्थिति तथा दुर्घटना के लिए जिम्मेदार तत्व व दुर्घटना स्थल पर स्थित गवाहों की जमकारी आदि हेल्थ इंस्पेक्टर (Health Inspector)द्वारा एकत्रित की जाती है। इसी जानकारी के आधार पर ही सबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है।
हेल्थ इंस्पेक्टर के द्वारा यह भी देखा जाता है कि स्वास्थ्य से सबंधित संगठन अपना कार्य सुचारु रूप से कर रहा है अथवा नहीं। यदि वह सबंधित संगठन को अपने कार्य से विमुख पाता है तो वह उस संगठन को सूचना (Notice) देकर उस पर कार्यवाही कर सकता है।
हेल्थ एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर का मुख कार्य लोगों को रोगों से बचाना है। इसके लिए वे जनता में जागरूकता लाते है तथा जनता को अपने स्वास्थ्य व स्वच्छता हेतु सजग करते है।
स्वास्थ्य निरीक्षक की कार्य गतिविधियां एव कार्य दशाएं
जैसे-किसी दुर्घटना की स्थिति में हेल्थ इंस्पेक्टर वो सभी जरुरी जानकारी एकत्रित करेगा जो दुर्घटना से सबंधित है इसी जानकारी के आधार पर ही सबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है।