Work Activities and Working Condition of Health Inspector
स्वास्थ्य निरीक्षक की कार्य गतिविधियां एव कार्य दशाएं

कार्य गतिविधियां

- घटना की फोटो लेना, वीडियो रिकॉडिंग करना।
- कार्यस्थल पर ही जाँच, छानबीन व विश्लेषण की व्यवस्था करना।
- निरक्षण यात्रा के दौरान कार्यस्थल पर उपयुक्त सलाह देना।
- कार्य बल (Work Force) व कर्मचारी (Employee) दोनों को स्वास्थ्य व सुरक्षा मामलों से सबंधित शिक्षा व मार्गदर्शन देना।
- खोजो के आधार पर रिपोर्ट तैयार करना तथा बदलती स्वास्थ्य समस्याओं के आधार पर स्वास्थ्य कानूनों में बदलाव की सलाह देना।
- कार्यस्थल पर स्वास्थ्य व सुरक्षा सबंधी खाका (Profile) तैयार करना।
हेल्थ इंस्पेक्टर (स्वास्थ्य निरीक्षक) की कार्य गतिविधियोंका वर्णन निम्न है:-
कार्य दशाएं
हेल्थ इंस्पेक्टर (स्वास्थ्य निरीक्षक) का कार्य अधिकतर घर से दूर बाहरी स्थानों पर होता है। उसका अधिकतर समय कार्यक्षेत्र यात्रा करते हुए बीतता है। हेल्थ इंस्पेक्टर के कार्य के घंटे भी निश्चित नहीं होते ना ही उसे कोई वीकेंड (Weekend) मिलती है और ना ही उनकी शिफ्ट तय होती है।

पुरे देश के किसी भी शहर में, कस्बे में, नगर में, गांव में हेल्थ इंस्पेक्टर की ड्यूटी निर्धारित की जा सकती है। एक हेल्थ इंस्पेक्टर को हर तरह के मौसम में, वातावरण में, कही भी किसी भी जगह अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर रहना पड़ता है। साथ ही हेल्थ इंस्पेक्टर स्वतंत्र रूप से कार्य ना करते हुए एक स्वास्थ्य-सुरक्षा सलाहकार के रूप में हमेशा मौजूद रहता है।