Role of Media In Health Education
स्वस्थ्य शिक्षा में मीडिया की भूमिका
स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में मीडिया का कार्य

Media Health Approach and Development
मीडिया स्वास्थ्य पहुंच व विकास
मीडिया स्वास्थ्यकर्मियो के कार्य को विस्तारित करने में सहायता करती है। यह स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों को जनता तक पहुँचती है। मीडिया के द्वारा लाखों, करोड़ो लोगों तक स्वास्थ्यकर्मियों की बात पहुँचती है। जो व्यक्तिगत रूप से स्वास्थ्यकर्मियों के लिए करना करना नामुमकिन है। जनता को ऐसा लगता है की स्वास्थ्यकर्मी उनके सामने बैठकर व्यग्तिगत रूप से उन्हें जानकारी दे रहा है। यह ग्रामीण जनता को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य आंकड़े या सूचनाएं उपलब्ध कराने में भी अहम भूमिका निभाती है।
मास मीडिया (Mass Media), रेडियो व टेलीविजन के रूप में प्रभावकारी तरिके से लोगों को घातक रोगों, उनके कारणों,परिणामों व बचाव के उपायों को बताती है। वह जनता को सरकारी नीतियों, जनता के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी देती है, लोकल मीडिया (Local Media) देश के हर क्षेत्र को कवर करती है तथा वहां की स्वस्थय दशाओं व स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जनता को बताती है, जिससे लोग अपने देश के हर क्षेत्र की स्वास्थ्य जानकारी पहासिल करने में सफल होते है तथा यथासंभव प्रेरित होकर अपनी स्वास्थ्य दशाएं बढ़ाते है या क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने का प्रयास करते है।

मीडिया महत्वपूर्ण सूचनाओं को बार-बार प्रसारित करती है, जिससे लोग उन्हें भूलने और समयानुसार सचेत रहें। मीडिया, जनता को रोग निदान की नई-नई तकनीकों, डॉक्टरों व स्थानों की जानकारी देती है, जिससे रोगी को बिना समय नष्ट किए उचित उपचार दिया जा सके। मीडिया से पहले ग्रामीण जनता जानकारी के अभाव में अनेक रोगों का शिकार होकर मौत के मुँह में चली जाती थी। आज मीडिया ने सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से ग्रामीण जनता तक अपनी पहुंच बनाई है तथा देश की ही नहीं बल्कि विदेशों तक की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ग्रामीण जनता तक पहुँचायी है। ग्रामीण जनता इंटरनेट (Internet) से सारी जानकारी जुटाकर अपने मरीजों को सही इलाज दिलाने में समर्थ है। इसके साथ ही मीडिया ग्रामीण, आदिवासी क्षेत्रों की स्वास्थ्य समस्याओं से देश के योजना निर्माताओं को अवगत कराती है, जिससे उनके लिए आवश्यकतानुसार नीति निर्माण हो सके।
जैसे अभी हाल ही में देखा गया है जब सारा संसार कोरोना महामारी का सामना कर रहा था तक मीडिया ने अपना अहम योगदान किस प्रकार दिया ?

कोरोना काल के समय देखा गया किस प्रकार मीडिया ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहाँ लग-भाग सारा संसार अपने घरों में बंद हो गया था लॉकडाउन (Lockdown) के चलते अपने ही अपनों से दूर हो रहे थे कोई किसी की सहायता नहीं कर रहा था। और इस महामारी के लिए जब तक कोई दवां या टीके का निर्माण नहीं हुआ था और लाखों की संख्या में लोगों की मृत्यु हो रही थी तो इसको राष्ट्री -अंतर्राष्ट्री मीडिया ने कवर किया और सम्पूर्ण संसार के डॉक्टरों द्वारा इस महामारी के बचाव के जो भी उपाय बताये जाते थे यमय समय पर जनता तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
जैसे मनीला, फिलिपिन्स में 4 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मौतों की समस्या को राष्टीय व अंतर्राष्ट्रीय दोनों मीडिया ने कवर किया, जिससे संसार ने एक जुट हो क्र इस समस्या के कारणों का पता लगाया तथा बताया की उक्त देशों में बच्चों की अधिक मृत्यु डर का कारण उचित टीकाकरण का अभाव व डायरिया का प्रकोप है तथा मीडिया ने ही जनता को टीकाकरण के प्रति प्रोत्साहित कर इस समस्या के निदान में सहायता की।