Water
जल
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पर्यावरणीय स्वच्छ्ता की परिभाषा
Definition of Environmental Sanitation By WHO
पर्यावरणीय स्वच्छ्ता की परिभाषा (Definition of Environmental Sanitation):- पर्यावरणीय स्वच्छ्ता से तात्पर्य उन क्रियाओ व योजनाओं से है, जिनका उद्देश्य पर्यावरण की स्थिति को सुधारना व विकसित करना है, जिससे लोग स्वस्थ्य रह सकें |
पर्यावरणीय स्वच्छ्ता का उद्देश्य लोगों को ऐसा वातावरण व स्थिति उपलब्ध कराना है, जिसमें लोग अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकें |

- स्वच्छ व शुद्ध जल उपलब्धता
- स्वच्छ व शुद्ध वायु की उपलब्धता
- पशु व मानव के उतसर्जित पदार्थों के लिए शौचालय आदि की व्यवस्था
- स्वच्छ व शुद्ध भोजन की उपलब्धता
- रहने के लिए पर्याप्त सुविधाओं युक्त निवास की व्यवस्था
पर्यावरणीय स्वच्छ्ता के अंतर्गत लोगों को निम्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है:-
पर्यावरणीय स्वच्छ्ता के अंतर्गत उपरोक्त सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं | किन्तु विश्व स्वास्थ्य संगठन पर्यावरणीय स्वच्छ्ता में शुद्ध व स्वच्छ जल की उपलब्धता पर अधिक जोर देता है | WHO के अनुसार विश्व के लोगों को स्वच्छ व शुद्ध जल उपलब्ध कराना पर्यावरणीय स्वच्छ्ता का मुख्य व प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए |
बिना जल के जीवन ही संभव नहीं है क्योंकि जल जीवन का आधार है Life is not possible without water because water is the basis of life read more
WHO के अनुसार लगभग 2.4 मिलियन लोग (विश्व के) अस्वच्छ स्थानों पर रहते हैं | इन स्थानों पर ना तो साफ-सफाई होती है और ना ही रहने की पर्याप्त सुविधाएं (जैसे :- जल की निकासी की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था आदि) होती हैं, जिसके कारण इनके घरों के आस-पास जल जमा होता रहता है, जिससे मच्छर पनपते रहते हैं व अनेक रोगों को जन्म देते है | इन स्थानों पर पीने के जल की व्यवस्था भी नहीं होती, जिससे इन लोगों को नदियों, नहरों, कुओं का खुला जल, जो अनेक कारणों से दूषित होता रहता है, पीने के लिए मजबूर होना पड़ता है | WHO ने कहा है ये मुद्दे गंभीर है तथा इन पर पर्याप्त ध्यान देना जरूरी है | किन्तु आधुनिक विकास की धारा में ये लोग बहुत पीछे रह गए हैं | अतः इनमें स्वास्थ्य व स्वच्छ्ता जागरूकता लाने के लिए व्यापक रूप से प्रभावशाली नीतियों को बनाकर संचार साधनों के लिए माध्यम से इन नीतियों को इन लोगों तक पहुँचाना जरूरी है, जिससे ये लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत हों व स्वच्छ्ता अपनाएं |
- विश्व के प्रत्येक व्यक्ति को पीने के लिए स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए |
- सभी के लिए स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो |
- स्वास्थ्य व स्वच्छ्ता को विकसित करने की योजना बनाई जाए |
- जल की अस्वच्छ्ता के कारण होने वाले डायरिया रोग पर नियंत्रण की व्यवस्था की जाए |
- स्वच्छ्ता की चुनौती को व्यवहारिक बनाया जाए |
- घरों में जल की निकासी के पर्याप्त प्रबन्ध हों |
- पर्यावरणीय अस्वच्छता से बच्चों के स्वास्थ्य को होने वाले खतरों से अवगत कराया जाए |
- ट्रेकोमा रोग (आंखो का रोग) को दूर किया जाए (जो जल की कमी व आंखो की अस्वच्छ्ता के कारण फैलता है) |