Food and Nutrition
भोजन और पोषण
Introduction to Nutrition
पोषण का परिचय
पोषण भोजन से प्राप्त वह ऊर्जा है जो शरीर की वृद्धि,विकास,मरम्मत,ऊतकों का निर्माण व विभिन्न जीवन क्रियाओ के संचालन के लिए आवश्यक है।

- पोषण की आवश्यकता (Need of Nutrition)
- वृद्धि व विकास (Growth and Development):- मानव शरीर की वृद्धि व विकास के लिए पौष्टिक भोजन आवश्यक है। पोषण के बिना मानव शरीर का विकास व वृद्धि असंभव है।
- ऊर्जा (Energy):-प्रत्येक कार्य करने में व्यक्ति को ऊर्जा की आवश्यकता होती है और यह ऊर्जा वह पोषण से प्राप्त करता है। पोषण से प्राप्त ऊर्जा से ही जीवित प्राणी क्रियाशील बनता है।
- रोगों से बचाव (Sefety From Diseases):-पोषण मानव को शक्ति प्रदान करता है, जिससे वह बाहरी आक्रमणों व रोगों से अपना बचाव कर सके।
- मरम्मत (Reparing):-रोगों, दुर्घटनाओं व अन्य कारणों से शरीर में होने वाली क्षति की भरपाई व मरम्मत कार्य के लिए भी पोषण आवश्यक है।
- क्या सभी तरह का भोजन हमे पोषण प्रदान करता है ?
- क्या कुछ भी खाने से हमारे शरीर की वृद्धि व विकास होता है ?
- कितनी मात्रा में खाने से हमारा शरीर निरोगी रहता है ?
- भोजन के आवश्यक तत्व (Necessary Elements of Food)
- पानी (Water):-
- खनिज पदार्थ (Minerals):-
- चिकनाई या वसा (Fat):-
- प्रोटीन (Proteins):-
- विटामिन (Vitamin):-
- कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates):-
- फाइबर (Fiber):-
प्रत्येक जीवित प्राणी को पोषण की आवश्यकता है। पोषण जीवित शरीर में निम्नलिखित कार्य करने के लिए जरूरी है:-
लेकिन कुछ प्रश्न यह है:-
नहीं, सभी तरह का भोजन व्यक्ति को पोषण प्रदान नहीं करता। पोषणविदों ने भोजन के कुछ आवश्यक तत्व व उनकी मात्रा निर्धारित की है। आवश्यक तत्वों का उचित मात्रा में समावेश ही हमारे भोजन को संतुलित बनता है और यही संतुलित भोजन मानव को पोषण प्रदान करता है।
मानव को उचित मात्रा में पोषण प्राप्त हो, इसके लिए भोजन में निम्न तत्वों का समावेश होना आवश्यक है:-
पानी जीवन का आधार है। बिना पानी के कोई भी प्राणी जिन्दा नहीं रह सकता। पोषण वैज्ञानिकों ने एक स्वस्थ वयस्क के लिए प्रतिदिन 8-10 गिलास पानी पीने की अनिवार्यता बताई है अर्थातृ एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति को पर्याप्त पोषण प्राप्त करने के लिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए।
खनिज पदार्थ व विटामिन सब्जी व फलों से प्राप्त होते है। यह शरीर को सुरक्षा प्रदान करते है। इसलिए हमारे भोजन में इनका समावेश आवश्यक है। ये पदार्थ भोजन में वसा व कार्बोहाइड्रेट की पूर्ति करते है। अत: हमारे भोजन में इन पदार्थों का समावेश होना भी जरुरी है |दूध, मेवा, दालें, मीट, अंडा, मूंगफली आदि पदार्थ प्रोटीन से भरपूर होते है, जो शरीर के विकास व वृद्धि में सहायक है। अत: भोजन में इन पदार्थों का समावेश भी आवश्यक है।
संक्षिप्त रूप में जिस भोजन में अनाज, दालें, सब्जी, सूखे मेवे, ताजे फल. चिकनाई या तेल, चीनी या गुड़ आदि पदार्थ उचित मात्रा में व उम्रानुसार हो, उसे पोषण देने वाला भोजन या पौषण युक्त भोजन कहा जा सकता है।