Occupational Safety, Health and Environment Education
व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण शिक्षा
Introduction
परिचय
व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से अभिप्राय व्यावसायिक कार्यों में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण,स्वास्थ्य व सुरक्षा के क्षेत्र से है। कार्य क्षेत्र में श्रमिकों को शरीरिक व मानसिक क्षति से बचाना व्यावसायिक सुरक्षा कहलाता है।

व्यावसायिक स्वास्थ्य मानव :-
कार्य, कार्यस्थल एवं कार्य वातावरण से संबंधित स्वास्थ्य विज्ञान है। व्यावसायिक स्वास्थ्य पूर्णता: निवारण चिकित्सा है। व्यावसायिक स्वास्थ्य का मुख्य लक्ष्य सभी व्यवसायों में कार्यरत श्रमिकों को रोगों से से बचाना तथा उनके स्वास्थ्य में उन्नति करना है। व्यावसायिक स्वास्थ्य, कर्मचारियों के कल्याण को प्रमुखता देने विज्ञान है। स्वास्थ्य संरक्षण एवं संवर्धन के माध्यम से श्रमिकों की कार्यकुशलता बढ़ाई जा सकती है, अधिक कार्य अथवा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है, अनुपस्थितिता पर रोक लगाई जा सकती है तथा कर्मचारी नियोक्ता के मध्य संबंध स्थापित किए जा सकते है।

व्यावसायिक स्वच्छ्ता कर्मचारियों के कार्यस्थल पर उत्तपन्न होने वाले संभावित खतरों, जिनसे कर्मचारियों के स्वास्थ्य को क्षति पहुंच सकती है, के पूर्वानुमान, अभिज्ञान, मूल्यांकन एवं निंयत्रण का विज्ञान है। इन खतरों के कारण कर्मचारी के समुदाय एवं सामान्य वातावरण के मध्य संभावित असामंजस्य उत्तपन्न हो सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के अनुसार व अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labor Organization) के संयुक्त समिति के अनुसार :- व्यावसायिक स्वास्थ्य सभी व्यवसायों में श्रमिकों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक कल्याण के सर्वोच्च स्तर की देखभाल तथा संवर्धन करना, कार्य स्थितियों के कारण उत्पन्न स्वास्थ्य बाधाओं को रोकना एवं व्यवसाय में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा करना तथा उन्हें स्वास्थ्यप्रद कार्य वातावरण प्रदान करना है।

- विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization)के अनुसार व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवाओं के निम्न उद्देश्य है :-
- सभी व्यवसायों में कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य का उत्थान एवं अनुसरण।
- कार्यस्थल पर पाई जाने वाली स्थितियों के कारण होने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य विचलन की रोकथाम।
- कार्य अथवा रोजगार के कारण होने वाली स्वास्थ्य हानियों से सुरक्षा।
- व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य एक व्यापक क्षेत्र वाला अध्ययन का विषय है जिसमें कई विशिष्ट क्षेत्र शामिल हैं व्यापक अर्थों में इसके निम्नलिखित लक्ष्य होते है :-
- सभी व्यवसायों में कर्मचारियों के भौतिक, मानसिक एवं सामाजिक स्थितियों के उच्च कोटि की पदोन्नति एवं अनुरक्षण।
- कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर उनकी कार्य- स्थितियों के दुष्परिणाम से बचाव।
- कर्मचारियों की उनके रोजगार में स्वास्थ्य के प्रतिकूल कारकों द्वारा उत्तपन्न खतरों से सुरक्षा।
- भौतिक एवं मानसिक आवश्यक्ताओं के अनुकूल व्यावसायिक परिवेश में कर्मचारियों का प्रतिष्ठापन एवं अनुकूलन।
- कर्मचारियों के अनुसार कार्य का अनुकूलन।
दूसरे शब्दों में व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कर्मचारियों के सामाजिक, मानसिक एवं भौतिक रूप से भलाई के लिए है अर्थातृ उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व के लिए है।