Communicable Diseases
संक्रामक रोग
पैथोजन
Pathogen
- प्राय: सभी संक्रामक बीमारियों के कारण पैथोजन ही होते है। पैथोजन मुख्यता चार रूपों में पाए जाते है :-
- वायरस (Virus)
- बैक्टीरिया (Bacteria)
- फंगस (Fungi)
- प्रोटोजोआ (Protozoa)
Communicable Diseases Introduction संक्रामक रोग परिचय read more

- वायरस (Virus):-
- बैक्टीरिया (Bacteria):-
- फंगस (Fungi):-
- प्रोटोजोआ (Protozoa):-

वायरस सबसे सूक्ष्म पैथोजन होते है। इसके कारण अनेक संक्रामक रोग जैसे :- सर्दी, इन्फ्लुएंजा, हेपेटाइटिस, चेचक, चिकन पॉक्स, एड्स, बुखार, पोलियो, रेबीज, वायरल आदि। वायरस से होने वाले अधिकतर संक्रामक रोगों का एन्टीबायोटिक दवाओं से उपचार संभव नहीं है। इससे होने वाले रोगों के लिए महगें व लम्बे इलाज की आवश्यकता होती है। वायरस से होने वाली अनेक बीमारिया आज भी लाइलाज है, जैसे :- आप के सामने कोरोना वायरस व कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉण BF.7 है।

बैक्टीरिया एककोशिकीय पैथोजन है। कुछ निश्चित बैक्टीरिया हमारे सहयोग होते है, जैसे :- पाचन तंत्र में स्थित बैक्टीरिया भोजन पचाने में सहायक होता है। लेकिन कुछ बैक्टीरिया हानिकारक होते है, जो कई संक्रामक रोगों को जन्म देते है, जैसे :- काली खांसी, गलघोंटू (Diphtheria), तपेदिक (Tuberculosis), हैजा (Cholera) आदि अनेक संक्रामक रोग बैक्टीरिया के कारण होते है। बैक्टीरिया से होने वाले रोगों का एंटीबायोटिक दवाओं से उपचार संभव है।

फंगस, वे पैथोजन होते है, जो अपना भोजन स्वयं नहीं बनाते है तथा पूरी तरह जैविक पदार्थों (Organic Matter) पर निर्भर रहते है। ये गर्म व नम स्थानों पर पाए जाते है। रिंग वार्म (दाद), एथलीट फुट (पैरों का दाद), फंगस के कारण होने वाली बीमारियां है।

प्रोटोजोआ भी बैक्टीरिया की तरह एककोशिकीय पैथोजन है। मलेरिया प्रोटोजोआ से होने वाली प्रमुख बीमारी है, जो मादा मच्छर के काटने के कारण फैलती है। मादा मच्छर (Female Mosquito) में प्रोटोजोआ पाए जाते है। जब ये मादा मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटते है तब ये प्रोटोजोआ उस व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर उसे बीमार बना सकते है।
पैथोजन और उससे होने वाली बीमारियों को निचे सारणी द्वारा समझा जा सकता है।
क्र.सं. | पैथोजन (Pathogen) | रोग (Diseases) |
---|---|---|
1. | वायरस (Virus) | सर्दी, इन्फ्लुएंजा, हेपेटाइटिस, चेचक, चिकन पॉक्स, एड्स, बुखार, पोलियो, रेबीज, वायरल आदि। |
2. | बैक्टीरिया (Bacteria) | काली खांसी, गलघोंटू (Diphtheria), तपेदिक (Tuberculosis), हैजा (Cholera), पिंक आई बैक्टीरिया इन्फ्लुएंजा आदि। |
3. | फंगस (Fungi) | रिंग वार्म (दाद), एथलीट फुट (पैरों का दाद) |
4. | प्रोटोजोआ (Protozoa) | मलेरिय, पेचिष (Dysentery) |
Gud job☺☺👍
ReplyDelete