Method of Health Educationस्वास्थ्य शिक्षा की विधियां

स्वास्थ्य शिक्षा की तीन प्रमुख विधियां हैं :-
- Inculcating Health Education in Curriculum
पाठ्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा का समावेश - Providing Health Information to People
सामान्य जनता को स्वास्थ्य संबंधी सूचना देना - Providing Health Education to Health Workers
स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य शिक्षा दिलाना
Inculcating Health Education in Curriculum
पाठ्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा का समावेश
स्कूलों व कॉलेजों के पाठ्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा का समावेश होना चाहिए। इसमें निम्न बातों का सम्मिलित होना आवश्यक है :-
- व्यक्तिगत एवं पारिवारिक स्वास्थ्य की रक्षा तथा लोगों को स्वास्थ्य के नियमों की जानकारी देना।
- संक्रामक रोगों की घातकता तथा रोगों के निदान के उपायों की जानकारी देना।
- स्वास्थ्य व रक्षा के समूहिक उतरदायित्व को वहन करने की शिक्षा देना।
Providing Health Information to People
सामान्य जनता को स्वास्थ्य संबंधी सुचना देना
इस विधि के अंतर्गत सामान्यत: स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य सबंधी सूचना दी जाती है। कुछ स्वयंसेवी ससंथाएं भी इस कार्य में सहायता करती है। आजकल स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा अधिकतर सूचना संचार साधनों जैसे:- रेडियो, टेलीविजन, समाचारपत्रों, प्रदर्शनी, भाषण, पुस्तिकाओं, Social Media आदि के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जाती है। इस प्रकार से सूचनाएं प्रसारित करना लाभकारी है। ये सूचनाएं लोगों को शीघ्रता से मिलती है तथा जनता पर अधिक असरदार होती है।
Providing Health Education to Health Workers
स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य शिक्षा दिलान
यह कार्य लोगों के घर-घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता (Health Visitors) द्वारा बड़ी कुशलता से किया जाता है। इस विधि के अंतर्गत हेल्थ विजिटर (Health Visitor) लोगों को निम्न प्रकार से शिक्षित कर सकता है :-
- वह रोग के संबंथ में रोगी के भ्र्म व अंध-विश्वास को दूर कर सकता है।
- रोगी का उपचार तथा रोगी के रोग के समस्त रोगनिरोधात्मक उपायों का ज्ञान करा सकता है।
- वह अपने ज्ञान से रोगी पर विश्वास जमा सकता है, जिससे योगी अपने व अपने परिवारजन के उपचार के संबंध में सलाह को माने।
- रोगी को रोग पर असर करने वाले आर्थिक व सामाजिक प्रभावों का भी बोध करा सकता है।
उपरोक्त विधियां ही स्वास्थ्य शिक्षा की सर्वोत्तम विधियां है, जिसके द्वारा व्यक्ति स्वास्थ्य शिक्षा प्राप्त कर अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर सकता है।