Food and Nutrition
भोजन और पोषण
प्रोटीन
Proteins
प्रोटीन यूनानी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है:- प्रमुख अर्थात प्रोटीन भोजन का अति आवश्यक तत्व है। प्रोटीन एमिनो एसिड होते हैं और एमिनो एसिड जटिल कार्बनिक एसिड:- कार्बन,ऑक्सीजन, हाइड्रोजन व नाइट्रोजन से मिलकर बनते हैं। प्रोटीन से हमें 22 विभिन्न प्रकार के एमिनों एसिड प्राप्त होते हैं, जिसमें से 8 अतिआवश्यक हैं क्योंकि इन्हें मानव शरीर द्वारा संश्लेषण (Synthesized) नहीं किया जाता। इनकी पूर्ति केवल प्रोटीनयुक्त आहार द्वारा ही की जा सकती है।

- प्रोटीन के कार्य (Functions of Proteins):-
- यह शरीर की वृद्धि व विकास के लिए आवश्यक है।
- यह शरीर के तन्तुओं अर्थात ऊतकों व कोशिकाओं के निर्माण व मरम्मत के लिए आवश्यक है।
- यह शरीर में ऊर्जा निर्माण करने का कार्य करता है।
- यह परासरण दाब (Osmotic Pressure) को समान्य रखने का कार्य करता है।
- प्रोटीन के स्रोत (Sources of Proteins):-
- जीवों से (From Animals):- दूध और दूध से बनी वस्तुएं, अण्डा, मांस मछली आदि।
- वनस्पतियों से (From Plants):- दालें, अनाज, सूखे गिरीदार फल आदि।
- प्रोटीन की आवश्यकता (Requirement of Proteins):-
- भोज्य पदार्थों में प्रोटीन की मात्रा (Quantity of protein in Food Stuff):-
- प्रोटीन की कमी के प्रभाव (Effects of Proteins Deficiency):-
- मांसपेशियों में दर्द एवं ऐंठन।
- घाव भरने में अधिक समय लगता है क्योंकि कोलेजन धीरे-धीरे बनता है।
- यह प्रतिरक्षा प्रणाली के कार्यों में भी बाधा डालता है।
- एल्ब्युमिन की कमी से शरीर में सूजन आना।
- प्रोटीन की कमी के कारण यकृत में वसा जमने लगता है। इस अवस्था को फैटी लिवर भी कहते हैं।
- कच्चे नाख़ून, त्वचा पर दाग एवं, बालों का गिरना इत्यादि।
- हड्डियों के टूटने की संभावना भी बढ़ जाती है।
- प्रोटीन की अधिकता के प्रभाव (Effects of Proteins Excess):-
- लम्बे समय तक अत्यधिक प्रोटीन के सेवन से वज़न बढ़ सकता है।
- मुंह से बदबू आना (मुख्य रूप से तब जब कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम कर दिया हो)।
- कब्ज़ की संभावना बढ़ जाती है।
- किडनी भी खराब हो सकती है।
- पानी की कमी किडनी नाइट्रोजन को हटाने के लिए मूत्र के रूप में पानी को शरीर से निकल देती है।
प्रोटीन के कार्य निम्नलिखित हैं :-
प्रोटीन के मुख्यत: दो स्रोत हैं :-
Human food is mainly made up of 7 nutrients (मानव भोजन मुख्यतः 7 पोषक तत्वों से बना होता है)read more
एक स्वास्थ्य व्यक्ति के लिए प्रोटीन का RDA (Recommended Dietary Allowance) 0.8 ग्राम प्रति किग्रा. वजन है। RDA के अनुसार 91 किग्रा. भार वाले मनुष्य को प्रतिदिन 73.6 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
विभिन्न आयुवर्ग (Age Group) के लिए दैनिक प्रोटीन की आवश्यकता को नीचे सरणी में दर्शाया गया है:-
आयु (Age) | प्रोटीन (ग्राम/किग्रा) |
---|---|
०-6 माह | 1.5 |
7-12 माह | 1.5 |
1-3 साल | 1.1 |
4-13 साल | 0.95 |
14-18 साल | 0.85 |
18-59 साल | 0.80-1.36 |
60 वर्ष से ऊपर | 0.8 |
गर्ववती महिलाओं को | 1.1 |
स्तनपान करवाने वाली माताओं को | 1.1 |
भोज्य पदार्थों में आवश्यक प्रोटीन की मात्रा को नीचे निम्न्न सरणी में दर्शाया गया है:-
भोज्य पदार्थ | प्रोटीन प्रतिशत प्रति ग्राम | भोज्य पदार्थ | प्रोटीन प्रतिशत प्रति ग्राम |
---|---|---|---|
अण्डा | 13.3 | मीट या मछली | 21.5 |
माँ का दूध | 1.1 | गाय का दूध | 3.2 |
गेहूं | 12.1 | मक्का | 11.1 |
ज्वार | 10.4 | सोयाबीन | 43.2 |
दालों | 17-25.1 |
इसे प्रोटीन ऊर्जा कुपोषण के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा क्वाशियोरकर रोगके नाम से भी यह काफी प्रचलित है। प्रोटीन मानव शरीर के लिए मेक्रोपुष्टिकारक है एवं यह ऊतकों के कार्यों को विनितमित करने में भी सहायता प्रदान करता है।