Role of Media In Health Education
स्वस्थ्य शिक्षा में मीडिया की भूमिका
इंटरनेट द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा
(Health Education by Internet)
मीडिया के आधुनिक रूप इंटरनेट ने आज संपूर्ण संसार को एक सूत्र में बांध दिया है। आज विश्व के लोग ना केवल वर्तमान सुविधाओं व समस्याओं से परिचित हैं वरना आगामी तकनीकों व सुविधाओं से भी परिचित हैं। आज जनता को इस बात की जानकारी है कि सरकार उनके स्वास्थ्य के लिए कितनी सजग है। आज जनता इस बात से भी अवगत है कि भविष्य में उसके लिए कौन से स्वास्थ्य संकट पैदा हो सकते हैं। जैसे:- ग्लोबल वार्मिंग की समस्या, पानी की समस्या, प्रदूषण की समस्या आदि मानव स्वास्थ्य पर भविष्य में बड़ा संकट पैदा कर सकती हैं। विज्ञानिक इन संकटों से बचने के लिए अपनी तकनीक बना रहे हैं तथा जनता का इसमें क्या सहयोग होना चाहिए इस बात की जानकारी इंटरनेट द्वारा जनता को उपलब्ध करवा रहे हैं।
क्योंकि इंटरनेट पर जनता को वृहद जानकारी उपलब्ध है। अतः इसका उपयोग सावधानीपूर्वक किया जाना आवश्यक है कभी-कभी इंटरनेट पर गलत व नुकसानदायक स्वास्थ्य जानकारी दी जाती है जो लोगों को भ्रमित कर सकती है वह उनके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
प्रिंट मीडिया द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा
(Health Education by Print Media)
प्रिंट मीडिया जैसे:- अखबार, पैम्पलेट, मैगजीन आदि भी लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा देने के महत्वपूर्ण साधन हैं। यह साधन सदाबहार वह सस्ते हैं वह लोगों को उचित जानकारी उपलब्ध कराते हैं।

Role of Media In Health Education स्वस्थ्य शिक्षा में मीडिया की भूमिका read more
मीडिया का चुनाव (Choice of Media)
मीडिया के रूप का चयन करते समय आवश्यकता व परिस्थितियों को ध्यान में रखा जाता है। यदि जनता के बड़े भाग या समूह को शिक्षा या जानकारी देना है तो मास (मीडिया, रेडियो, टेलीविजन) का उपयोग किया जाता है। मास मीडिया एक साथ कई लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने में सक्षम है। वहीं दूसरी ओर, यदि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी या सूचना बहुत कम लोगों को या व्यक्तिगत रूप से देनी है तो पर्सनल मीडिया (मेल, टेलीफोन, पत्र) का उपयोग किया जाता है।

Use of Audio-Visual Aids in Health Education स्वास्थ्य शिक्षा में क्षृव्य-दृश्य साधनों का उपयोग read more
प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अंतर
(Differences Between Print Media and Electronic Media)
प्रिंट मीडिया | इलेक्ट्रॉनिक मीडिया | |
---|---|---|
1 | प्रिंट मीडिया में संचार के लिए लेकिन लिखित साधनों का उपयोग किया जाता है जैसे:- अखबार, पुस्तक, पैम्पलेट, पत्र इत्यादि। | इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संचार या सूचना प्रसारित करने के लिए लेकिन अलिखित संसाधनों का उपयोग करता है जैसे:- टीवी, रेडियो, इंटरनेट आदि। |
2 | प्रिंट मीडिया के द्वारा किसी भी घटना का सीधा प्रसारण नहीं किया जा सकता है एवं जनता को पत्रकार की धारणा पर निर्भर रहना पड़ता है। | इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के द्वारा किसी भी घटना का किसी भी समय सीधा प्रसारण किया जा सकता है एवं जनता को पत्रकार की धारणा पर कम निर्भर रहना पड़ता है। |
3 | प्रिंट मीडिया के संदेश या सूचना को पढ़ने के लिए व्यक्ति का शिक्षित होना आवश्यक है। | इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संदेश को अनपढ़ व कम पढ़ा लिखा व्यक्ति भी ग्रहण कर सकता है। |
4 | प्रिंट मीडिया के संदेशे या सूचना को प्रसारित होने में लंबा समय लगता है। | इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बहुत कम समय में संदेश को हजारों लाखों लोगों तक एक साथ पहुंचा सकती है। |
5 | प्रिंट मीडिया के संदेश या सूचना को पढ़ने के लिए बिजली की आवश्यकता नहीं होती। | बिना बिजली के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अनुपयोगी है। |