Behavioural Skills
व्यवहार कौशल
संस्थान तथा कार्यस्थल पर व्यावसायिकता
Professionalism at The Institute and Workplace
व्यावसायिकता किसी कार्य या व्यावसायिक वातावरण (Business Environment) में किसी का आचरण, व्यवहार तथा दृष्टिकोण है। किसी व्यक्ति को किसी पेशेवर (Professional) के महत्वपूर्ण गुणों तथा विशेषताओं को प्रदर्शित करने के लिए किसी विशिष्ट पेशे में काम नहीं करना पड़ता है। व्यावसायिकता, कार्यस्थल की सफलता, उचित स्तर की नैतिकता, एक मजबूत पेशेवर प्रतिशिष्टता की ओर ले जाते हैं। व्यावसायिकता विश्वास पर आधारित होती है। यदि कोई कंपनी कमिटमेंट (Commitment) करती है, एक टीम कुछ वादा करती है, इत्यादि कमिटमेंट, व्यावसायिकता को प्रदर्शित करते हैं। पेशेवर होने का अर्थ बहाने खत्म करना तथा स्वयं के द्वारा कहे गये कार्यों का अनुसरण करना है।
किसी व्यक्ति का कार्यस्थल पर खुद को संचालित करना व्यावसायिकता के अंतर्गत आता है। एक व्यक्ति जो दूसरों के लिए विचार तथा सम्मान दर्शाता है वह व्यावसायिकता के प्रति कमिटमेंट को दर्शाता है। इसी तरह एक व्यक्ति जो अपनी बात रखता है, निष्ठा प्रदर्शित करता है।
- वफादार रहे
- दूसरों के साथ आदर से पेश आएं
- अपनी बात पर कायम रहें
- अपेक्षाओं को बढ़ाएं
निम्न चार प्रमुख तत्व पेशेवर रवैये को प्रदर्शित करते हैं:-

संस्थान तथा कार्यस्थल पर व्यावसायिकता
- उत्पादक बनना (Be Productive):-
- एक पेशेवर छवि विकसित करना (Develop a Professional Image):-
- प्रभावी काम की आदतों को बनाएं रखे (Maintain Effective Work Habits):-
- वैलनेस (Wellness):-
- सेल्फ प्रजेंटेशन (Self Presentation):-
- समयबद्धता (Timeliness):-
- उत्पादकता (Productivity):-
- संगठन (Organization):-
- किसी काम की पहल करना (Take The Initiative):-
- समय प्रबंधन (Time Management):-
- आत्मजागरूकता विकसित करना (Develop Self Awareness):-
- प्रभावशाली ढंग से संवाद करना (Communicate Effectively):-
- समस्या समाधानकर्ता बनें (Be a Problem Solver):-
- संबंध बनाएं (Build Relationship):-
व्यावसायिकता को विकसित करने तथा अभ्यास करने के तरिके
Ways to Develop and Practice Professionalism
कार्यस्थल पर अपने समय का सदुपयोग करें। अपनी नौकरी की जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर सोशल मीडिया, वेब ब्राउज़र तथा फोन न चलायें। उत्पादक व्यक्ति बहुत कुशल होता है अतः वह थोड़े समय में ही अपने कार्य कवर कर लेता है।
व्यावसायिक छवि एक छवि है जो उपस्थिति तथा प्रतिष्ठा के आधार पर आपके बारे में प्रोजेक्ट करती है। जिस तरह से आप कपड़े पहनते हैं, बोलते हैं, दूसरों को जवाब देते हैं, तथा दूसरे आप के बारे में बोलते हैं इत्यादि आपके प्रोफ़ेशनलिज्म को दिखाती है। अपने उद्योग तथा उचित संगठन के लिए उचित रूप से एक प्रोफेशनल प्रजेन्स (Professional Presence) तथा ड्रेस (Dress) प्रोजेक्ट करें।
अपने असाइनमेंट तथा प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दें, योजना बनाएं तथा प्रबंधित करें। अपने पर्यवेक्षक तथा टीम के सदस्यों से फॉलो उप (Follow up) लेते रहें।
प्रभावी काम करने की आदत में निम्न शामिल होना चाहिए जिनको नीचे बताया गया हैं:-
स्वस्थ शरीर, मन तथा मनोदशा को बनाए रखना।
किसी की ग्रूमिंग, पोशाक तथा शिष्टाचार को नियंत्रित करना।
जल्दी पहुंचना, देरी तक रुकना तथा अल्प विराम लेना।
बिना रुकावटों के तेज गति से कार्य करना।
डॉक्यूमेंटेशन तथा ट्रेकिंग के लिए सिद्ध प्रणालियों (Proven System) का प्रयोग करना।
संगठन से अधिक से अधिक प्रोजेक्ट लेकर उन्हें समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
समय प्रबंधन से तात्पर्य समय के प्रभावी प्रबंधन से है ताकि सही समय को सही गतिविधि के लिए आवंटित किया जाए। प्रभावी समय प्रबंधन व्यक्तियों को उनके महत्व के अनुसार गतिविधियों के लिए विशिष्ट समय स्लॉट आवंटित करने की अनुमति देता है। समय प्रबंधन हमेशा समय का सबसे सही तरीके से उपयोग करने के लिए सदर्भित करता है क्योंकि समय हमेशा सीमित होता है।
अपनी भावनाओं को मैनेज करना सीखें तथा अपने भावनात्मक ट्रिगर्स के बारे में जागरूक हों ताकि आप अपनी प्रतिक्रियाओं को सकारात्मक तथा उत्पादक रूप से प्रबंधित कर सकें। आत्म जागरूकता महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे आप अपने आप को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।
1संचार कौशल आप को, दूसरों को बेहतर तरीके से समझने की अनुमति देता है। इसमें बातचीत सक्रिय रूप से सुनना, दूसरों के विचारों को प्रभावी ढंग से संवाद करना, महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देना पब्लिक स्पिकिंग इत्यादि शामिल हैं।
जब आप किसी ससमस्या में होते हैं तो पर्यवेक्षक से मिलने से पहले मंथन (Brainstorm) करके उस समस्या के समाधान तथा विकल्पों पर विचार करें। समस्या हल करने वाले अच्छे विचारक होते हैं। ये ड्रामा कम करते हैं तथा समस्या का सामना करने पर अत्यधिक भावुक नहीं हैं। ये आम-तौर पर समस्याओं को चुनौतियों के रूप में देखते हैं।
ग्राहक के साथ अपनी टीम के साथ पेशेवर संबंध बनाएं। ये बॉण्ड (Bond) अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर सार्थक संबंध बनाना अत्यधिक महत्वपूर्ण है।