Public Health Administration
सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रशासन
परिचय
Introduction
सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रशासन (Public Health Administration) का संबंध उन सरकारी नीतियों से है, जिनका कार्य, हॉस्पिटल, हॉस्पिटल नेटवर्क, स्वास्थ्य सुरक्षा व जन स्वास्थ्य से संबंधित कार्यों का प्रतिनिधित्व करना व उत्तरदायित्व संभालना है अर्थात प्रशासन का वह भाग जो सामान्य जनता को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करता है, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रशासन (Public Health Administration) कहलाता है। इस प्रकार सार्वजानिक स्वास्थ्य प्रशासन का संबंध सरकार की सार्वजनिक स्वास्थ्य नीतियों से होता है। सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रशासन की जगह सामान्यत: जन स्वास्थ्य प्रशासन या लोक स्वास्थ्य प्रशासन का भी उपयोग किया जाता है।

लोक स्वास्थ्य प्रशासन वह जनसेवा है, जिसे सरकार द्वारा नियुक्त कर्मचारियों व अधिकारीयों को समूह करता है। इस दमोह का मुख्य उद्देश्य व अस्तित्व का आधार "जन स्वास्थ्य सेवा" है। इस प्रकार की सेवा का वित्तीय बोझ उठाने के लिए सरकार करों (Taxes) के रूप में जनता से राजस्व वसूलती है तथा जन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने के संसाधन जुटाती है।
किसी भी देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रशासन के कार्य उस देश की राजनितिक संरचना व संविधान के "शासन के सिद्धांतो" पर निर्भर करते है। किन्तु मोटे तौर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रशासन के अन्तर्गत वे सभी कार्य आते हैं, जिनका संबंध जन स्वास्थ्य नीतियों के प्रतिनिधित्व (Leadership) व उत्तरदायित्व (Responsibilities) से होता है।
- हार्वे वाकर के अनुसार:-
- पसीरमेक्वीन ने बताया कि:-
- विलोबी के अनुसार:-
- डिमोक के अनुसार:-
सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रशासन को निम्न प्रकार परिभाषित किया जा सकता है:-
जन स्वास्थ्य कानून को क्रियात्मक रूप देने के लिए सरकार जो कार्य करती है, उसे जन स्वास्थ्य प्रशासन कहा जाता है।
लोक सव्स्थ्य प्रशासन, सरकार के कार्यों से संबंधित होता है, चाहे वे केंद्र सरकार द्वारा सम्पादित हो अथवा स्थानीय निकाय द्वारा।
स्वास्थ्य प्रशासन का कार्य वास्तव में सरकार के व्यवस्थापिका (Legislature) द्वारा घोषित और न्यायपालिका द्वारा जन स्वास्थ्य से संबंधित निर्मित कानून को प्रशासित करने से संबद्ध है।
प्रशासन का संबंध सरकार के 'क्या' और 'कैसे' से है। 'क्या' से अभिप्राय विषय में निहित ज्ञान से है अर्थात वह विशिष्ट ज्ञान जो स्वास्थ्य प्रशासन क्षेत्र में प्रशासन को अपना कार्य करने की क्षमता प्रदान करता हो। 'कैसे' से अभिप्राय प्रबंध करने की उस कला व सिद्धांतों से है, जिसके अनुसार स्वास्थ्य योजनाओं को सफलता की ओर ले जाया जाता है।
इस प्रकार वे सरकारी नीतियां जो जन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जाती है तथा इन नीतियों के ठीक ढंग से क्रियान्वयन के लिए, जिससे यह आम जनता के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सके, सरकार द्वारा जिन व्यक्तियों की नियुक्ति की जाती है, उन व्यक्तियों के समूह को जन स्वास्थ्य प्रशासन कहा जाता है। कर्मचारियों व अधिकारीयों द्वारा अपने उत्तरदायित्व को सही से पूरा नहीं किए जाने पर संविधान द्वारा पारित नियमों के अनुसार दण्डित किया जाता है।