Food and Nutrition
भोजन और पोषण
Classification of Food Components
खाद्य सामग्री का वर्गीकरण
- वनस्पतियों से (Plant Kingdom)
- जीवों से (Animal Kingdom)
मनुष्य अपना भोजन दो तरीको से प्राप्त करता है :-

Classification of Food Components खाद्य सामग्री का वर्गीकरण
- वनस्पतियों से प्राप्त खाद्य सामग्री (Food Components From Plants):-
- बीज (Seed):- पौधों के बीज मानव व पशुओं के भोजन का सबसे अच्छा स्रोत है | मक्का, गेहूं, चावल आदि बीज मानव को अनाज के रूप में उपलब्ध हैं | वहीं बीन्स, मटर, मूंगफली आदि के बीज व्यक्ति को तेल उपलब्ध कराते हैं | पेड़-पौधों के बीज मानव को प्रचुर मात्रा में कार्बोंहाइड्रेट (carbohydrates) व वसा (Fats) विशेषत: ओमेगा फैट उपलब्ध कराते हैं, जो व्यक्ति के पोषण के लिए आवश्यक है |
- फूल (Flower):- बहुत से पौधों के फूल हमें फल के रूप में भोजन उपलब्ध कराते हैं | जैसे :- सेब, अनार, अमरुद, बादाम, काजू आदि एवं बहुत से पौधों के फूल हमें कुछ सब्जियां जैसे :- टमाटर, गोभी, काशीफल, तोरई, लोकी, पता गोभी आदि भी उपलब्ध कराते है | फल व सब्जी विटामिन के अच्छे स्रोत होते हैं |
- पत्ती (Leaf):- बहुत से पौधों की पत्तियां भी भोजन के रूप में ग्रहण की जाती हैं जैसे :- मेथी, पालक, सरसों, हरा धनिया आदि पौधों के पत्ते व्यक्ति को विटामिन ए (Vitamin A), विटामिन बी (Vitamin B) व लौह (Iron) तत्व प्रदान करते हैं |
- जड़ (Root):- मूली, गाजर, प्याज, आलू, शकरकन्द आदि पौधे जड़ के रूप में मानव को भोजन प्रदान करते हैं |
- जीवों से प्राप्त खाद्य सामग्री (Food Components From Animals):-
- प्रत्यक्ष तरीके (Direct Ways):- जानवर या पक्षी को मारकर उसका मांस खाना जैसे :- जंगली जीवन में करता था | जानवर का मांस मानव की कोशिका निर्माण व अंगों की मजबूती में सहायक है |
- अप्रत्यक्ष तरीके (Indirect Ways):- इसमें पशुओ द्वारा उत्पादित खाद्य पदार्थ आते हैं | जैसे :- दूध, दही, पनीर, मक्खन आदि | ये पदार्थ प्रोटीन से भरपूर होते हैं | जो मानव की वृद्धि विकास व ऊत्तकों के निर्माण में सहायक हैं | पक्षियों द्वारा भी कुछ खाद्य पदार्थ मनुष्य को उपलब्ध कराए जाते है | जैसे :- अण्डा, चिकन वहीं मधुमक्खी मानव को शहद उपलब्ध कराती है जो मानव में रक्त की मात्रा बढ़ाता है |
करीब 2000 से भी अधिक की वनस्पति प्रजातियां (Plant Species) खाद्य-सामग्री उपलब्ध कराती हैं | पेड़-पौधे व पेड़-पौधों के भाग भोजन के रूप में खाए जाते हैं, जिनका विवरण नीचे दिया गया हैं :-

वनस्पतियों से प्राप्त खाद्य सामग्री (Food Components From Plants)
विभिन्न प्रकार की फली, मटर, मेवे (किशमिश, काजू, बादाम, अखरोट), सब्जी, अनाज, फल आदि सभी तरह के शाकाहारी खाद्य पदार्थ पेड़ों से उपलब्ध होते हैं |
Food and Nutrition Food Science भोजन और पोषण भोजन विज्ञान
जीवों से व्यक्ति दो तरिके से खाद्य पदार्थ प्राप्त करता है :-

जीवों से प्राप्त खाद्य सामग्री (Food Components From Animals)